निफ्टी सूचकांकों में शामिल होने की शर्तों में बदलाव, इन शेयरों को मिल सकती है जगह
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने मंगलवार को निफ्टी सूचकांकों में शामिल होने की शर्तों में कुछ बदलाव किए हैं. इससे निफ्टी के सूचकांकों में शामिल कंपनियों में बदलाव देखने को मिल सकता है. निफ्टी के कई सूचकांक हैं. निफ्टी 50 इंडेक्स इनमें सबसे अहम है. इसे शेयर बाजार का बेंचमार्क इंडेक्स माना जाता है.
नए नियमों के अनुसार, एनएसई में ट्रेडिंग वाले वाले सभी शेयर निफ्टी सूचकांकों का हिस्सा बन सकते हैं. इसमें वे शेयर भी शामिल हैं, जो लिस्ट नहीं हुए हैं, मगर एक्सचेंज पर उनका कारोबार होता है. इससे पहले सिर्फ सूचीबद्ध शेयरों को सूचकांक में शामिल किया जाता था.
नए नियम के चलते एबॉट इंडिया, बेयर क्रॉपसाइंसेज, मल्टी कमोडिटी एक्चेंज (MCX) और नेस्ले इंडिया निफ्टी सूचकांकों का हिस्सा बन सकते हैं. ये चारों शेयर NSE पर सूचीबद्ध नहीं हैं, मगर एक्सचेंज ने इन्हें कारोबार की इजाजत दे रखी थी.
NSE के इस बदलाव के बाद BSE पर 1.15 लाख करोड़ के मार्केटकैप वाली नेस्ले इंडिया निफ्टी 50 इंडेक्स का हिस्सा बन सकती है. एडलवाइज सिक्योरिटीज के अनुसार, यदि नेस्ले निफ्टी 50 इंडेक्स का हिस्सा बना, तो इस सूचकांक से जी एंटरटेनमेंट बाहर हो सकता हैं.
NSE के इस बदलाव के बाद BSE पर 1.15 लाख करोड़ के मार्केटकैप वाली नेस्ले इंडिया निफ्टी 50 इंडेक्स का हिस्सा बन सकती है. एडलवाइज सिक्योरिटीज के अनुसार, यदि नेस्ले निफ्टी 50 इंडेक्स का हिस्सा बना, तो इस सूचकांक से जी एंटरटेनमेंट बाहर हो सकता हैं.
दोपहर 12.30 बजे, नेस्ले इंडिया के शेयर 3.84 फीसदी की तेजी के साथ 12,430 रुपये पर थे. एबॉट इंडिया के शेयर 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 9,005.15 रुपये तक चढ़े. MCX और बेयर क्रॉपसाइंसेज के शेयर क्रमश: 1.81 फीसदी और 1 फीसदी गिरकर 848.20 रुपये और 3,132.05 रुपये तक फिसले.
हालांकि NSE ने कहा, "कन्वर्टिबल स्टॉक बॉन्ड, बॉन्ड, वॉरंट, राइट्स, निश्चित रिटर्न की गारंटी देने वाले प्रेफर्ड स्टॉक्स और बीजी सीरीज के तहत आने वाले शेयर सूचकांकों में शामिल नहीं किए जा सकते." बीजी सीरीज में वे शेयर आते हैं, जो लिस्टिंग की जरूरतों और निवेशकों की शिकायतों को दूर नहीं कर पाते.
For More Details Call Or WhatsApp: +91-7509019815

No comments:
Post a Comment